पड़ोसन: क्या बात है बहन, कल रात तुम 3 घंटे तक अपने पति से झगड़ती रही, जबकि रोज 20-25 मिनट ही लड़ती हो।
दूसरी पड़ोसन: क्या बताऊं बहन, आज से यह 5 दिन के टूर पर जा रहे हैं।
————————————————————————————————
प्रेमी-प्रेमिका का जोड़ा डेट पर था।
लड़की के पिता ने देख लिया और बेटी को तुरंत फोन किया?
बेटी: मैं पेपर देने आयी हूं।
पिता: जरा ध्यान से इस पेपर का रिजल्ट आया तो जान ले लूंगा।
————————————————————————————————
मरीज (डॉक्टर से): आप तो कहते थे कि सुबह-सुबह गेम खेलूंगा तो अच्छी हेल्थ हो जाएगी पर मुझे तो कोई फायदा नहीं हुआ।
डॉक्टर: कौन सा गेम खेलते थे?
मरीज: मोबाइल में सांप वाला।
————————————————————————————————
एक कंजूस आदमी के घर मेहमान आए।
उसने मेहमान से पूछा: क्या लेंगे… ठंडा या गरम?
मेहमान ने कहा: ठंडा और गरम दोनों चीजें।
कंजूस ने बीवी से कहा: एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से भर लाओ।
————————————————————————————————
पैसेंजर बिना टिकट ट्रेन का सफर कर रहा था।
टीटीआई(पैसेंजर से): प्लीज टिकट दिखाइए।
पैसेंजरः मेरे पास टिकट नहीं है।
टीटीआईः तुम जा कहां रहे हो?
पैसेंजरः वहीं, जहां भगवान राम का जन्म हुआ था।
टीटीआईः पहले मेरे साथ आओ और देख लो वो जगह जहां भगवान कृष्ण पैदा हुए थे।
————————————————————————————————
टीचर: इस वाक्य को पूरा करो। 900 चूहे खाकर बिल्ली……चली।
संता: 900 चूहे खाकर बिल्ली टेढ़ी-मेढ़ी चली।
टीचर ने थप्पड़ मारा और कहा: ओए मूर्ख, तुझे इसका जवाब भी नहीं पता है?
संता: सर, आपका लिहाज किया मैंने। 900 चूहे खाकर बिल्ली हिल भी नहीं सकती, मैंने तो फिर भी टेढ़ी-मेढ़ी चला दी।
————————————————————————————————
संता: भाई, लड़की कैसे पटाऊं?
बंता: रास्ता चलते किसी भी लड़की को अचानक पीछे से पकड़ लेना, अगर वो हंस दे तो समझना पट गई। संता: और उसने शोर मचा दिया तो ? बंता: तो बोलना दीदी डर गई… दीदी डर गई!