BIHAR RECRUITMENT NOTIFICATION 2025-
नमस्कार दोस्तों,
बिहार राज्य में एक के बाद एक बंपर भर्तियों का सिलसिला जारी है,इसी कड़ी में हम सबके बीच एक और भर्ती आ चुकी है,
स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार ने आयुष डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, जो अभ्यर्थी आयुर्वैदिक डॉक्टर, यूनानी डॉक्टर और होम्योपैथिक डॉक्टर बनना चाहते हैं, उन अभ्यर्थियों के लिए यह एक बढ़िया मौका साबित हो सकता है|
आइए अब हम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस भर्ती के बारे में जानते हैं विस्तार से
भर्ती पद का नाम क्या है?
भर्ती पद का नाम आयुष चिकित्सक है|
आयुष चिकित्सक पदो की कुल संख्या कितनी है?
आयुष चिकित्सक पदों की कुल संख्या 1411 है|
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस (बैचलर ऑफ आयुर्वैदिक मेडिसिन एंड सर्जरी ) की डिग्री होनी चाहिए तथा विश्वविद्यालय भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद , नई दिल्ली के अनुसूची में शामिल होना चाहिए |
आइए अब जानते हैं दूसरे पद के बारे में
भर्ती पद का नाम क्या है?
भर्ती पद का नाम आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) है|
पदों की कुल संख्या कितनी है?
पदों की कुल संख्या 706 है|
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एच.एम.एस (बैचलर ऑफ़ होमियोपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री होनी चाहिए तथा विश्वविद्यालय केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद ,नई दिल्ली के अनूसूची में सम्मिलित हो|
आइए, अब जानते हैं तीसरे पद के बारे में,
पद का नाम क्या है?
पद का नाम आयुष चिकित्सक (यूनानी) है|
पदों की कुल संख्या कितनी है?
पदों की कुल संख्या 502 है|
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.यू.एम.एस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री होनी चाहिए तथा विश्वविद्यालय भारतीय चिकित्सा परिषद , नई दिल्ली के (3), अनूसूची में सम्मिलित हो|
तीनों पदों को मिलाकर पदों की कुल संख्या कितनी है?
तीनों पदों को मिलाकर कुल पदों की संख्या 2619 है |
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 1-8- 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए|
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है –
•सामान्य वर्ग पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए|
•आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग पुरुष के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए|
पिछड़े वर्ग/अत्यंत पिछड़े वर्ग पुरुष एवं महिला के लिए अधिकतम आयु -40 वर्ष|
सामान्य वर्ग अथवा आर्थिक रूप से पिछड़े महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा -40 वर्ष होनी चाहिए|
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पुरुष अथवा महिला के लिए अधिकतम आयु सीमा -42 वर्ष होनी चाहिए|
नोट -दिव्यांग जनों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्राप्त है|
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि कितनी है?
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 26 मई 2025 सुबह 10:00 बजे से है|
आवेदन करने की अंतिम तिथि कितनी है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 शाम 6:00 बजे है|
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है,
•सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 है|
•अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए हैं|
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए https://shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं|
नोट -स्वास्थ्य विभाग से रोस्टर अनुमोदन तथा

आवश्यकतानुसार विज्ञापित पदों की रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना यह इसका कारण बताए , विज्ञापन को रद्द करने या परिवर्तित करने का अधिकार सुरक्षित रखा गया है|