बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025-

नमस्कार दोस्तों,

जैसा कि मुझे पता है आप सभी लोग काफी बेसब्री से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ऐसे में बिहार राज्य ने एक और भर्ती की घोषणा कर दी है, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने परिवहन विभाग के लिए एनफोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर के 33 पदों पर भर्ती की घोषणा की है|

आइए अब प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं –

भर्ती पद का नाम क्या है?

भर्ती पद का नाम– एनफोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर है|

भर्ती की घोषणा करने वाले आयोग का क्या नाम है?

भर्ती की घोषणा करने वाले आयोग का नाम बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग है|

भर्ती विज्ञापन में जारी पदों की कुल संख्या कितनी है?

भर्ती विज्ञापन में जारी पदों की कुल संख्या 33 है |

आवेदन करने की प्रारम्भिक और अंतिम तिथि कितनी है?

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि 30 मई 2025 और अंतिम तिथि 30 जून 2025 है|

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए ?

अभ्यर्थी की उम्र से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –

•सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष उम्र सीमा होनी चाहिए|

•महिलाओं के लिए उम्र सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है|

•पिछड़े  और अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थी के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है|

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए उम्र सीमा 21 से 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है|

भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है ?

भर्ती की चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –

भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में विभाजित है –

पहला चरण  प्रारम्भिक लिखित परीक्षा का है तथा दूसरा चरण मुख्य लिखित परीक्षा का है और तीसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण है,

लिखित परीक्षा में सारे प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को प्रारम्भिक परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे|

प्रारम्भिक लिखित परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की कटौती की जायेगी|

अब तीसरे चरण यानि कि शारीरिक दक्षता के लिए विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

पुरुष उम्मीदवार के लिए उंचाई -165 सेन्टीमीटर

महिला उम्मीदवार के लिए उंचाई -150 सेन्टीमीटर

पुरुषों के लिए सीने की माप- बिना फुलाए 79 सेन्टीमीटर

फुलाकर 84 सेन्टीमीटर

महिलाओं के लिए सीना- कोई मानक नहीं है|

शारीरिक दक्षता में पुरुषों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किलोमीटर चलना होगा|

मेरिट लिस्ट किस आधार पर तैयार की जायेगी?

मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर

मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी , शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवार को केवल पास होना अनिवार्य है|

 

आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क का विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

ऐसे उम्मीदवार जो बिहार के मूल निवासी हैं और जो पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते हैं तथा ऐसे उम्मीदवार जो बिहार राज्य से बाहर के हैं ऐसे उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए हैं तथा ऐसे अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आते हैं ऐसे उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए हैं|

आइए अब आखिर में जानते हैं कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अगर आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को किस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  पर https://bpssc.bihar.gov.in  30 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं|

नोट – लिंक 30 मई से एक्टिव होगी|

 

 

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *