एस एस सी संयुक्त हिन्दी अनुवादक भर्ती विज्ञापन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी आ चुकी है, कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी अनुवादक के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है, आइए अब हम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विस्तार से चर्चा करते हैं |

भर्ती विज्ञापन जारी करने वाले आयोग का क्या नाम है?

भर्ती विज्ञापन जारी करने वाले आयोग का नाम कर्मचारी चयन आयोग है|

भर्ती विज्ञापन पद का नाम क्या है ?

भर्ती विज्ञापन पद का नाम -संयुक्त हिन्दी अनुवादक है|

भर्ती पदों की कुल संख्या कितनी है?

भर्ती पदों की कुल संख्या – 437 है|

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि कितनी है?

आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि 5 जून 2025 है|

आवेदन करने की अंतिम तिथि कितनी है ?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है|

आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि कितनी है ?

आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2025 (रात्रि 11 बजे तक) है|

आवेदन सुधार विंडो कब से कब तक खुला रहेगा ?

आवेदन सुधार विंडो 1 जुलाई से 2 जुलाई रात्रि 11 बजे तक खुली रहेगी|

कंप्यूटर आधारित परीक्षण किस तारीख को आयोजित किया जाएगा ?

कंप्यूटर आधारित परीक्षण 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा |

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी और हिंदी अनिवार्य विषयों या वैकल्पिक विषयों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए|

भर्ती परीक्षा का पेपर पैटर्न क्या होगा?

भर्ती परीक्षा का पेपर पैटर्न इस प्रकार होगा –

• पेपर 1 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी से 100 – 100 प्रश्न पूछे जाएंगे ,

जो उम्मीदवार पेपर 1 को पास कर लेंगे वैसे उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक प्रकार का होगा और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उम्मीदवार के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आकलन करेगा|

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए|

आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना जमा करना होगा ?

आवेदन शुल्क का विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और शारीरिक रूप से विकलांग , पूर्व सैनिक एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है|

आखिरकार अभ्यर्थी अंतिम रूप से आवेदन कैसे करेगा ?

अंतिम रूप से आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाना होगा,

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर स्थित आवेदन करें पर क्लिक करना होगा,

क्लिक करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी विस्तृत रूप से भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें|

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा,

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद पुनः आपको होमपेज पर जाकर लाग इन करना होगा,

लाग इन करने के बाद अपनी शेष जानकारी भर देनी होगी,

शेष जानकारी भरने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें|

शुल्क जमा करने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और अंतिम रूप से आपका फार्म सबमिट हो जाएगा,

अभ्यर्थी को यह चाहिए कि आवेदन फार्म को डाउनलोड कर ले और एक प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें|

 

धन्यवाद|

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

By vy6214427@gmail.com

नमस्कार दोस्तों, हमारा नाम विजय यादव है,हम पिछले 11 साल से एक प्रोफेशनल ब्लागर के रूप में काम कर रहे हैं, हमने ढेर सारे विषयों जैसे पालतू पशु, पक्षियों, आधुनिक विज्ञान, रोजगार जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से ब्लॉगिंग किया है, हमारे ब्लागिंग करने का उद्देश्य अपने आप को समृद्ध करने के साथ साथ आम जनमानस को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करना है, ठीक इसी क्रम में आटोमोबाइल के क्षेत्र में सबको जानकारी प्रदान करने के लिए हमने turantnews.com नाम से वेबसाइट बनाया है, इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप आटोमोबाइल के क्षेत्र में अच्छी खासी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *