सिर्फ 30 के लिए भारत में लॉन्च हुई लग्जरी    Mercedes-AMG G 63 कलेक्टर एडिशन –

मर्सिडीज बेंज ने अपनी सबसे प्यारी Mercedes -AMG G 63 का एक बहुत ही विशेष संस्करण Collector’s Edition को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है,

आई एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस संस्करण Collector’s Edition के बारे में जानते हैं,

Mercedes द्वारा लांच Collector’s Edition की एक्स- शोरूम कीमत करीब कितनी है ?

भारतीय बाजार में Mercedes द्वारा लांच Collector’s Edition की एक्स- शोरूम कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपए होगी|

Collector’s Edition  की कितनी यूनिट भारतीय बाजार में लॉन्च की जा रही है ?

भारतीय बाजार में कलेक्टर्स एडिशन कि केवल 30 यूनिट ही लांच होगी |

क्या Collector’s Edition की बुकिंग शुरू हो चुकी है?

जी हां दोस्तों, कलेक्टर्स एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और डिलिवरी इस साल के आखिरी तक शुरू होने की संभावना है|सूत्रों की मानें तो यह एडिशन भारत की खूबसूरती और मानसून के रंगों से प्रेरित है|

क्या Collector’s Edition को कोई भी खरीद सकता है ?

जी नहीं, यह खास वर्जन सिर्फ और सिर्फ मर्सिडीज बेंज के टॉप एण्ड गाहकों के लिए उपलब्ध होगा|

Mercedes -AMG G 63 Collector’s Edition में किस तरह के बदलाव किए गए हैं ?

इस एडिशन में कोई मैकैनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, पहले की तरह ही 4.0 लीटर का वाय-टर्बो V 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें 48 V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम असिस्ट भी शामिल है, यह इंजन 585 bhp की पावर और 850 Nm का टार्क देता है,

Collector’s Edition में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर 20 bhp की अतिरिक्त पावर और 200 Nm टार्क प्रदान करता है, पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 9 – स्पीड गियर बॉक्स है ,जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है|

हर गाड़ी की एक अलग पहचान होगी –

Collector’s Edition के रियर स्पेयर व्हील कवर पर One of thirty की बैंजिंग की गई है, जिसकी वजह से इसके लिमिटेड होने का सबूत सामने आता है, Collector’s Edition के एलॉय व्हील्स 22 इंच के गोल्ड फिनिश AMG प्रकार के हैं |

Collector’s Edition के साइड में जो स्ट्रिप है,उस पर बहुत ही साफ सफाई के साथ Collector’s Edition लिखा गया है|

स्ट्रिप पर Collector’s Edition लिखे होने की वजह से इस वर्जन की एक बाजार में अलग ही पहचान बन जाएगी |

इस संस्करण की सबसे खास बात यह है कि गाड़ी मालिक अपना नाम डैशबोर्ड के पैसेंजर ग्रैब हैंडल पर अपना नाम खुदवा सकते हैं, जो Collector’s Edition को बाजार में सबसे अलग साबित करेगा |

इंटीरियर लग्जरी –

Collector’s Edition का इंटीरियर लुक बहुत ही तारीफ करने लायक है, इसकी सीटें ब्लैक नप्पा-लेदर की सीटें हैं, इसमें दो लेयर में कैटालाना बैज भी डाला गया है, इसके ये सभी इंटीरियर फीचर्स इसको बहुत ही आराम दायक बनाते हैं|

यह कार 4.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घण्टा की रफ्तार पकड़ लेती है , इस कार की टाप स्पीड 220 किमी/घंटा है |

 

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

By vy6214427@gmail.com

नमस्कार दोस्तों, हमारा नाम विजय यादव है,हम पिछले 11 साल से एक प्रोफेशनल ब्लागर के रूप में काम कर रहे हैं, हमने ढेर सारे विषयों जैसे पालतू पशु, पक्षियों, आधुनिक विज्ञान, रोजगार जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से ब्लॉगिंग किया है, हमारे ब्लागिंग करने का उद्देश्य अपने आप को समृद्ध करने के साथ साथ आम जनमानस को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करना है, ठीक इसी क्रम में आटोमोबाइल के क्षेत्र में सबको जानकारी प्रदान करने के लिए हमने turantnews.com नाम से वेबसाइट बनाया है, इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप आटोमोबाइल के क्षेत्र में अच्छी खासी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *