Bajaj Chetak 3001 लॉन्च — ₹99,900 में दमदार रेंज और मॉडर्न फीचर्स के साथ –

 

बजाज ऑटो ने एक लोकप्रिय वर्जन बजाज चेतक 3001 को बाजार में लॉन्च कर दिया है , इसको बाजार में चेतक 2903 की जगह लॉन्च किया गया है, यह नया वर्जन बजाज की चेतक 35 सीरीज पर आधारित है,

आईए अब हम विस्तार से इसकी बैटरी कवरेज इसकी माइलेज और इसके एडवांस फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं,

बजाज चेतक 3001 बैटरी –

बजाज चेतक 3001 में 3 KWH  की बैटरी दी गई है , इस बैटरी को एक बार अगर फुल चार्ज कर दिया जाता है तो बिना रुके लगातार 127 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जो पहले वाले चेतक के वर्जन 2903 की तुलना में 4 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय कर रही है , इसके अलावा इसमें 35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है,2903 चेतक की बैटरी 2.9 KWH है |

चेतन 3001 की कीमत पुराने वाले चेतन से ₹1500 ज्यादा है |

चेतक 3001 की चार्जिंग व्यवस्था-

चेतन 3001 में 750 वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है , इस चार्जर से चार्ज करने पर स्कूटर केवल 3 घंटा 50 मिनट में 0% से 80 प्रतिशत तक बिल्कुल आराम से चार्ज हो जाता है |

बजाज चेतक 3001 महत्वपूर्ण फीचर्स –

बजाज चेतक 3001 में एक Tecpak नाम की ऑप्शनल किट प्रदान की गई है, जिसकी वजह से चेतक 3001 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स जुड़ जाते हैं|

• बजाज चेतक 3001 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट जैसा फीचर दिया गया है |

• बजाज चेतक 3001 में म्यूजिक कंट्रोल जैसा फिचर दिया गया है|

• बजाज चेतक 3001 में गाइड मी होम लाइट्स जैसा फीचर दिया गया है |

बजाज चेतक 3001 में हिल होल्ड असिस्ट जैसा फिचर दिया गया है|

• बजाज चेतक 3001 में रिवर्स लाइट और ऑटोमैटिकली फ्लैश होने वाली स्टॉप लाइट जैसा फिचर दिया गया है|

• बजाज चेतक 3001 की बॉडी पूरी तरह से मेटल से बनी हुई है , जिसकी वजह से बजाज चेतक 3001पूरी तरह से सुरक्षित है|

बजाज चेतक 3001 सर्विस और बिक्री नेटवर्क –

बजाज चेतक को कंपनी के खास डीलरशिप नेटवर्क के जरिए देशभर में बेचा जाता है। कंपनी के पास भारत में 3,800 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स हैं। जिससे यूजर्स को भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट मिलता है।

आईए अब जानते हैं कि आखिरकार बाजार में बजाज चेतक 3001 का मुकाबला किससे होगा ?

 

बजाज चेतक 3001 अब मार्केट में TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब), Ola S1 (ओला एस1) और Ather Rizta (एथर रिज्टा) जैसे दूसरे एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा। बजाज की चेतक 35 सीरीज में पहले से मौजूद 3501, 3502 और 3503 मॉडल्स की बिक्री जारी रहेगी। इन अन्य वर्जन में 3.5 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 151 से 153 किमी तक की रेंज देती है।

आईए अब हम जानते हैं कि आखिरकार बजाज चेतक 3001 से इसकी कंपनी की क्या उम्मीदें हैं ?

बजाज ऑटो के अर्बनाइट बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एरिक वास ने कहा, “चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर को आम जनता तक पहुंचाने के लिहाज से एक नया बेंचमार्क सेट करता है। यह नया मॉडल अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। और भारत के स्कूटर राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो कि सिंपल, भरोसेमंद और हर लिहाज से किफायती है। करीब एक लाख रुपये की कीमत में ये स्कूटर पेट्रोल स्कूटर्स की जरूरत को ही खत्म कर देगा।

आईए अब हम आखिर में जानते हैं बजाज चेतक 3001 की कीमत कितनी है ?

लुक और डिज़ाइन के मामले में यह स्कूटर पुराने चेतक मॉडल्स जैसा ही नजर आता है, लेकिन इसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। यह नया स्कूटर पूरी तरह से नए फ्रेम और फ्लोरबोर्ड बैटरी आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो इसे तकनीकी रूप से और भी बेहतर बनाता है।

Chetak 3001 को आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। यह एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹99,990 रखी गई है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है, जो एक बजट में शानदार और टिकाऊ इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं।

रंग विकल्पों की बात करें तो Bajaj ने Chetak 3001 को तीन कलर वेरिएंट्सरेड, येलो और ब्लू में लॉन्च किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद का रंग चुनने की पूरी आज़ादी मिलती है।

 

 

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *