Image credit-Google https://www.businesstoday.in/latest/corporate/story/next-generation-gets-ready-to-take-charge-at-reliance-industries-396127-2023-08-29
Image credit-Google,https://www.businesstoday.in

रिलायंस कंपनी के निवेशक हो गए मालामाल

पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में तेजी से उछाल की वजह से  रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशको की किस्मत बदल गई , भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आसमान छूते नजर आए , रिलायंस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19.72 लाख करोड रुपए हो गया, जिसकी वजह से रिलायंस के निवेशकों ने केवल 5 दिन में ही 1.06 लाख करोड रुपए की कमाई कर ली|

क्या केवल रिलायंस कंपनी को ही बढ़िया फायदा हुआ है?

जी नहीं दोस्तों, केवल रिलायंस कंपनी को ही नहीं बल्कि इन आठ अन्य कंपनियों को भी बढ़िया फायदा हुआ है , इन कंपनियों के भी शेयर आसमान छूते नजर आए ,

आखिरकार रिलायंस के अलावा अन्य आठ कंपनियां कौन-कौन सी हैं?

रिलायंस के अलावा दूसरे नंबर पर आइसीआइसीआइ बैंक है जिसका मार्केट वैल्यू 46306.99 करोड़ रपए बढ़कर 10.36 लाख करोड रुपए हो गए , इसके अलावा टाटा कंपनी का मार्केट कैप 43,688.4 करोड रुपए के इजाफे के साथ 12.89 लाख करोड रुपए हो गए , इसके साथ-साथ इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में भी अच्छा -खासा इजाफा दिखा , इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में 34281.79 करोड रुपए जुड़ गए और इसकी मार्केट वैल्यू 6.60 लाख करोड रुपए हो गए |

एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू 34029.11 करोड़ रपए बढ़कर 5.69 लाख करोड रुपए हो गए , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मार्केट वैल्यू 11111.15 करोड़ रपए बढ़कर 7.06 लाख करोड रुपए हो गए |

क्या किसी टेलीकॉम कंपनी का नुकसान भी हुआ?

पिछले सप्ताह मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में अच्छा खासा उछाल दिखा , ऐसे में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध  कंपनियों का बढ़िया फायदा हुआ, लेकिन एयरटेल कंपनी का नुकसान हुआ है , भारतीय एयरटेल का मार्केट वैल्यू 19330.14 करोड रुपए घटकर 10.34 लाख करोड रुपए हो गए |

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

By vy6214427@gmail.com

नमस्कार दोस्तों, हमारा नाम विजय यादव है,हम पिछले 11 साल से एक प्रोफेशनल ब्लागर के रूप में काम कर रहे हैं, हमने ढेर सारे विषयों जैसे पालतू पशु, पक्षियों, आधुनिक विज्ञान, रोजगार जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से ब्लॉगिंग किया है, हमारे ब्लागिंग करने का उद्देश्य अपने आप को समृद्ध करने के साथ साथ आम जनमानस को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करना है, ठीक इसी क्रम में आटोमोबाइल के क्षेत्र में सबको जानकारी प्रदान करने के लिए हमने turantnews.com नाम से वेबसाइट बनाया है, इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप आटोमोबाइल के क्षेत्र में अच्छी खासी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *