सेफ्टी फर्स्ट! ये हैं Bharat NCAP में 5-स्टार पाने वाली भारत की टॉप कारें –

भारत जैसे देश में गाड़ियों की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन चुका है, गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार और ऑटोमोबाइल सेक्टर दोनों ही काफी गंभीर बन चुके हैं, गाड़ियों की सुरक्षा की जांच करने के लिए समय-समय पर ढेर सारे प्रोग्राम आयोजित किए गए हैं, जैसे भारत एन सी ए पी प्रोग्राम |जिसे दिसंबर 2023 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लांच किया था|

आइए अब विस्तार से जानते हैं कि भारत एन सी ए पी प्रोग्राम क्या है और इसका मुख्य कार्य क्या है ?

भारत एनसीएपी यानि भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम , यह भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया क्रैश टेस्ट प्रोग्राम है, इस टेस्ट के माध्यम से हम आकलन करते हैं कि कौन सी गाड़ी कितनी सुरक्षित है ?

भारत में अब तक 17 गाड़ियों की टेस्टिंग इस प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया है , जिनमें से पांच गाड़ियों को 5 स्टार रेटिंग मिला है, यानी कि इन गाड़ियों को सबसे सुरक्षित गाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है|

आइए अब हम जानते हैं विस्तार से कि  सुरक्षा के मामले में 5  स्टार रेटिंग पाने वाली भारत की वह पांच गाड़ियां कौन-कौन सी हैं ?

भारत एन सी ए पी प्रोग्राम के अंतर्गत 5- स्टार रेटिंग पाने वाली गाड़ियों में से सबसे पहले नंबर पर है

Mahindra XEV 9 e –

भारत एनसीएपी के अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में Mahindra XEV 9 e को सुरक्षा के मामले में AOP अर्थात एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में पूरे 32 में से 32 अंक प्राप्त हुए हैं , इसके अलावा चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक प्राप्त हुए हैं|

महिंद्रा XEV 9 e को डायनेमिक स्कोर और CRS इंस्टालेशन स्कोर में भी सबसे ज्यादा अंक मिले हैं|

इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग मिलते हैं और टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

भारत NCAP ने Mahindra XEV 9 e को सुरक्षा के मामले में कुल 77 अंक प्रदान किया है |

Mahindra BE 6-

Mahindra BE 6 को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.97 अंक प्राप्त हुए हैं, तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक प्राप्त हुए हैं |

महिंद्रा BE 6 में ADAS लेवल 2 भी है जो 5 रडार और एक विजन सिस्टम का इस्तेमाल करता है। Bharat ncap ने 76.97 अंक प्रदान किए हैं|

Mahindra Thar ROXX

थार राक्स को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.09 अंक प्राप्त हुए हैं, इसके साथ-साथ चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक प्राप्त हुए हैं|

यह एसयूवी 2-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन में आती है। जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

थार राक्स को Bharat ncap ने सुरक्षा के मामले में 76.09 अंक प्रदान किए हैं|

• स्कोडा काइलैक

स्कोडा काइलैक को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.88 अंक प्राप्त हुए हैं, तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक प्राप्त हुए हैं,

यह इकलौती ऐसी गाड़ी है जिसमें लेवल 2 ADAS नहीं है, फिर भी इसने सेफ्टी के सारे फिजिकल पैरामीटर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भारत एनसीएपी ने सुरक्षा के मामले में स्कोडा काइलैक को 75.88 अंक प्रदान किए हैं, जिसकी वजह से यह सुरक्षा के मामले में चौथे स्थान पर है |

• Kia Syros

किया सायरोस ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.21 अंक प्राप्त किए हैं तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 44.42 अंक प्राप्त किए हैं,

इसका 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp और 172 Nm टॉर्क देता है। जबकि 1.5 लीटर डीज़ल इंजन 114 bhp और 250 Nm टॉर्क देता है।

यह कार MPV कार की श्रेणी में आती है तथा यह कार इस भ्रम को दूर करती है कि MPV कार सुरक्षित नहीं होती है,

यह कार भारत एन सी ए पी द्वारा 5 स्टार रेटिंग पाने वाली कारों में से इकलौती MPV कार है |

भारत एनसीएपी ने सुरक्षा के मामले में इसे 74.63 अंक प्रदान किए हैं|

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *