Image credit-Google https://www.businesstoday.in/latest/corporate/story/next-generation-gets-ready-to-take-charge-at-reliance-industries-396127-2023-08-29
Image credit-Google,https://www.businesstoday.in

रिलायंस कंपनी के निवेशक हो गए मालामाल

पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में तेजी से उछाल की वजह से  रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशको की किस्मत बदल गई , भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आसमान छूते नजर आए , रिलायंस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19.72 लाख करोड रुपए हो गया, जिसकी वजह से रिलायंस के निवेशकों ने केवल 5 दिन में ही 1.06 लाख करोड रुपए की कमाई कर ली|

क्या केवल रिलायंस कंपनी को ही बढ़िया फायदा हुआ है?

जी नहीं दोस्तों, केवल रिलायंस कंपनी को ही नहीं बल्कि इन आठ अन्य कंपनियों को भी बढ़िया फायदा हुआ है , इन कंपनियों के भी शेयर आसमान छूते नजर आए ,

आखिरकार रिलायंस के अलावा अन्य आठ कंपनियां कौन-कौन सी हैं?

रिलायंस के अलावा दूसरे नंबर पर आइसीआइसीआइ बैंक है जिसका मार्केट वैल्यू 46306.99 करोड़ रपए बढ़कर 10.36 लाख करोड रुपए हो गए , इसके अलावा टाटा कंपनी का मार्केट कैप 43,688.4 करोड रुपए के इजाफे के साथ 12.89 लाख करोड रुपए हो गए , इसके साथ-साथ इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में भी अच्छा -खासा इजाफा दिखा , इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में 34281.79 करोड रुपए जुड़ गए और इसकी मार्केट वैल्यू 6.60 लाख करोड रुपए हो गए |

एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू 34029.11 करोड़ रपए बढ़कर 5.69 लाख करोड रुपए हो गए , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मार्केट वैल्यू 11111.15 करोड़ रपए बढ़कर 7.06 लाख करोड रुपए हो गए |

क्या किसी टेलीकॉम कंपनी का नुकसान भी हुआ?

पिछले सप्ताह मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में अच्छा खासा उछाल दिखा , ऐसे में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध  कंपनियों का बढ़िया फायदा हुआ, लेकिन एयरटेल कंपनी का नुकसान हुआ है , भारतीय एयरटेल का मार्केट वैल्यू 19330.14 करोड रुपए घटकर 10.34 लाख करोड रुपए हो गए |

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *