इसरो का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स –

इसरो ने फसल उत्पादन का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक कोर्स लॉन्च किया है , आई अब हम प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हैं|

कोर्स लॉन्च करने वाले संगठन का नाम क्या है ?

कोर्स लॉन्च करने वाले संगठन का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अर्थात इसरो है|

कोर्स का पूरा नाम क्या है ?

कोर्स का पूरा नाम “फसल उत्पादन पूर्वानुमान के लिए रिमोट सेंसिंग डाटा एनालिटिक्स ” है|

कोर्स की अवधि कितनी है और कोर्स लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है ?

कोर्स की अवधि एक सप्ताह है और कोर्स का उद्देश्य आम जनमानस को फसल उत्पादन का पूर्वानुमान लगाने के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान प्रदान करना है, यह कोर्स रिमोट सेंसिंग डाटा का विश्लेषण करना सिखाता है जिसके इस्तेमाल से एक साधारण इंसान फसल का विकास, फसल की स्थिति और फसल उत्पादन के बारे में जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकता है |

कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी चाहे स्नातक हो या परास्नातक हो, चाहे राज्य सरकार का कर्मचारी हो या केंद्र सरकार का कर्मचारी हो कोर्स को करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है, यानी कि विद्यार्थी के साथ साथ कर्मचारी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |

कोर्स को पूरा करने से अभ्यर्थी का प्रत्यक्ष लाभ क्या है?

कोर्स को पूरा करने से अभ्यर्थी यह पूर्वानुमान लगा सकता है कि उसकी फसल का विकास हो रहा है कि नहीं हो रहा है, इसके साथ ही साथ अभ्यर्थी की कृषि में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी |

 

प्रशिक्षण किस माध्यम से आयोजित किया जाएगा ?

प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, दैनिक कार्यक्रम ई-क्लास प्लेटफार्म पर हर दिन अपडेट किया जाएगा, कोर्स समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होगा,

ऐसी अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी उपस्थिति पूरे कोर्स के दौरान 70% बनाए रखा होगा ऐसी अभ्यर्थियों को प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य समझा जाएगा,

ऐसी अभ्यर्थी जो परीक्षा में कम से कम 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे ऐसे अभ्यर्थियों अंतरिक्ष अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा,

नोट -प्रशिक्षण कार्यक्रम आई आई ए आर एस इसरो द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा|

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

आवेदन करने लिए आधिकारिक वेबसाइट https://elearning.iirs.gov.in हैं, इस वेबसाइट पर जाकर इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं,

आवेदन करने की अंतिम तिथि कितनी है ?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 है, अभ्यर्थी अधिकतम 15 जून तक उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं ,

अभ्यर्थियों को एक विशेष विषय का ख्याल रखना होगा कि उनका पंजीकरण उनके संबंधित आई आई आर एस डीएलपी नोडल केंद्र के समन्वयक द्वारा स्वीकृत होना आवश्यक है,

क्या आवेदन करने के लिए उम्र सीमा का भी कोई प्रावधान है?

आवेदन करने के लिए उम्र सीमा का कोई प्रावधान नहीं है, इच्छुक अभ्यर्थी चाहे किसी भी उम्र के हों, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं |

आवेदन करने के लिए निर्धारित शुल्क कितना है ?

आवेदन करने के लिए निर्धारित शुल्क शून्य रुपया है , अर्थात अभ्यर्थी को किसी भी तरह का शुल्क नहीं जमा करना होगा|

https://chat.whatsapp.com/BO4JktzmWdqAGBxIOIQE7Y

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *