Mahindra BE 6: भविष्य की इलेक्ट्रिक SUV, कीमत ₹29 लाख से शुरू –
नमस्कार दोस्तों,
बाजार में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा द्वारा लांच किए गए वर्जन में Mahindra BE 6 एक ऐसा वर्जन है जो हर दिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय साबित होता जा रहा है, इसके पीछे क्या कारण है, आखिरकार गाड़ियों का शौक रखने वाले लोग Mahindra BE 6 को इतना ज्यादा क्यों पसंद कर रहे हैं,
आइए अब जानते हैं विस्तार से,
• Mahindra BE 6 की रेडिकल डिजाइन –
Mahindra BE 6 को कार प्रेमियों द्वारा पसंद करने के पीछे ढेर सारे कारणों में से एक कारण है इसकी रेडिकल डिजाइन, रेडिकल डिजाइन का तात्पर्य इसके आक्रामक लुक है,जो कार प्रेमियों को काफी रास आती है, इसका भविष्यवादी लुक,इसको अलग साबित करने वाली इसकी विशेषताएं इसको कार बाजार में अन्य कारों की तुलना में काफी लोकप्रिय बना रही हैं|
आइए अब जानते हैं Mahindra BE 6 के लोकप्रिय होने का दूसरा कारण –
• शानदार रेंज-
Mahindra BE 6 के लोकप्रिय होने का दूसरा सबसे प्रमुख कारण है इसका शानदार रेंज , Mahindra BE 6 में दो अलग-अलग पावर की बैटरीज हैं,इसकी 59 kwh की बैटरी को एक बार यदि फुल चार्ज कर दिया जाए तो Mahindra BE 6 बिना रुके लगातार 557 किमी की दूरी आराम से तय कर लेती है |
Mahindra BE 6 की 79 kwh की बैटरी को अगर एक बार फुल चार्ज कर दिया जाए तो यह लगातार बिना रुके 683 किमी की दूरी आराम से तय कर लेती है |
आइए अब जानते हैं इसके तीसरे कारण के बारे में कि आखिरकार कार प्रेमियों ने Mahindra BE 6 को अपने सर पर क्यों चढ़ा रखा है ?
• इसकी आधुनिक तकनीक –
Mahindra BE 6 को कुछ आधुनिक तकनीक के साथ लैश किया गया है जैसे ब्रेक बाय -वायर ,एआई इंटीग्रेशन, और ओवर द एयर अपडेट्स, इन्हीं ढेर सारे अत्याधुनिक सुविधाओं की वजह से लोग Mahindra BE 6 को काफी पसंद कर रहे हैं |
आइए अब हम जानते हैं चौथे कारण के बारे में जिसकी वजह से Mahindra BE 6 बाजार में अपनी तरफ आकर्षित कर रही है,
अत्याधुनिक सुरक्षा से परिपूर्ण –
Mahindra BE 6 सुरक्षा के मामले में भारत एनसीएपी के द्वारा 5 स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है,
Mahindra BE 6 को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.97 अंक प्राप्त हुए हैं, तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक प्राप्त हुए हैं |
महिंद्रा BE 6 में ADAS लेवल 2 भी है जो 5 रडार और एक विजन सिस्टम का इस्तेमाल करता है। Bharat ncap ने 76.97 अंक प्रदान किए हैं|
आइए अब हम जानते हैं पांचवें कारण के बारे में जिसकी वजह से लोग Mahindra BE 6 को अन्य कार की तुलना में काफी पसंद कर रहे हैं
• उच्च गति चाल-
Mahindra BE 6 को कार प्रेमी उसकी उच्च गति की वजह से काफी पसंद करते हैं, Mahindra BE 6 महज 6.7 सेकेंड में 0-100 किमी की गति पकड़ लेती है|
आइए अब हम जानते हैं Mahindra BE 6 के छठवें कारण के बारे में जिसकी वजह से Mahindra BE 6 काफी लोकप्रिय हो रही है,
• Mahindra BE 6 का इंटीरियर फीचर –
Mahindra BE 6 का गेट बिल्कुल 90 डिग्री से खुलता है, जिसकी वजह से इसमें आसानी से अंदर जा सकतें हैं और बाहर आ सकते हैं|
XEV 93 की तरह Mahindra BE 6 में फ्रंक है |
फ्रंक की अधिकतम क्षमता 35 किलो ग्राम है |
Mahindra BE 6 का आटो पार्किंग फीचर इसे काफी अलग साबित करता है, इसकी स्टीयरिंग को बिल्कुल फ्री घूमते हुए देख सकते हैं,
Mahindra BE 6 का सस्पेंशन चालक को कार चलाते समय एक अलग ही सुख प्रदान करता है, इसके अलावा इसके आकर्षकता को और बढ़ा देते हैं इसके 7 एयर बैग,जो कार प्रेमियों को काफी आकर्षित करते हैं|
आइए अब हम आखिर में जानते हैं कि भारतीय बाजार में Mahindra BE 6 की कीमत कितनी है ?
भारतीय बाजार में Mahindra BE 6 की कीमत करीब 29 लाख है, Mahindra BE 6 को EMI के आधार पर भी खरीद सकते हैं|