एक ग्राम एक कलस्टर योजना-

नमस्कार दोस्तों,

उत्तर-प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक नई योजना का ऐलान कर दिया है, इस योजना का नाम है-नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग  , इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव की खेती को रसायन मुक्त बनाना है , इस योजना के तहत एक ग्राम ,एक पंचायत, एक क्लस्टर मॉडल लागू किया जायेगा|

इस योजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी को दोगुना करना है और खेती को प्राकृतिक तरीके से करना है,

इस योजना के तहत किसानों को फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, वेयर हाउस कोल्ड स्टोरेज इत्यादि तरह की सुविधाएं मिलेंगी|

उपरोक्त सुविधा प्रदान करने से फसल की बर्बादी रुकेगी और किसानों की आय बढ़ जाएगी |

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार हर क्लस्टर 50 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा और प्रत्येक कलस्टर में 125 किसान इकट्ठा होंगे |

सरकार की तरफ से पहले वर्ष 7.16 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा और दूसरे वर्ष 6.83 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा , इस अनुदान की मदद से किसान प्राकृतिक खेती अपना सकेंगे|

प्राकृतिक खेती अपनाने से फसल की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी और लागत भी कम होगी •

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस योजना को अपनाने से किसानों ने की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा, घर गांव में खुशहाली आएगी ,फसल उत्पादन लागत कम होगी तथा गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी और पूरे गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी |

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *