• गरीबों के लिए राइड मोड फीचर्स के साथ बिकने वाली पांच बाइक्स –

नमस्कार दोस्तों,

भारत में बाइक निर्माता कंपनियां न केवल अमिर बाइक प्रेमियों का ख्याल रखती हैं बल्कि गरीब बाइक प्रेमियों का भी ख्याल  रखती हैं, समय- समय पर कम बजट वाली बाइक्स को तरह-तरह के आधुनिक फीचर्स से लैस करके बाजार में लॉन्च किया जाता है, जिससे कि गरीब बाइक प्रेमी भी अपने शौक को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकें|

बाइक का राइड फिचर्स भी बाइक का एक सबसे महत्वपूर्ण फीचर्स माना जाता है,राइड मोड्स बाइक की थ्रॉटल रिस्पॉन्स, ब्रेकिंग और इंजन पावर डिलीवरी को अलग-अलग कंडीशंस के हिसाब से एडजस्ट करते हैं। इससे न सिर्फ राइडिंग मजेदार बनती है, बल्कि सेफ्टी भी बढ़ती है,

आइए आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में ऐसी ही पांच कम बजट वाली बाइक्स के बारे में, उनके फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं जिनको आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है,

सबसे पहले नंबर पर जो बाइक आती है उस बाइक के फीचर्स के बारे में आइए जानते हैं विस्तार से,

TVS Apache RTR 200 4V


हाल ही में अपडेट हुई TVS अपाचे RTR 200 4V अब राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे इसमें मल्टीपल राइड मोड्स मिलते हैं। बाइक में 197.75cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है जो 20.5 bhp की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अब OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है |

Bajaj Pulsar N 250-

2021 में लॉन्च हुई बजाज पल्सर N250 को 2024 में एक बड़ा अपडेट मिला, जिसमें ABS राइड मोड्स – रोड, रेन और ऑफ-रोड शामिल किए गए। यह बाइक 249cc के सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है जो 24.1 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है |

Yamaha R15 V4


यामाहा की इस स्पोर्ट्स बाइक में दो राइड मोड्स – स्ट्रीट और ट्रैक मिलते हैं। ट्रैक मोड खासतौर पर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है जबकि स्ट्रीट मोड डेली राइडिंग के लिए है। Yamaha R15 V4 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो VVA सिस्टम के साथ आता है और 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है,

TVS Ronin


TVS की इस स्टाइलिश बाइक में मिड-स्पेक वैरिएंट से रेन और अर्बन जैसे दो ABS राइड मोड्स मिलते हैं। TVS Ronin में 225.9cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.1 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क देता है। इसे भी 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है |

Bajaj Pulsar N160


बजाज पल्सर N160 इस समय भारत में सबसे किफायती बाइक है जो राइड मोड्स (रोड, रेन और ऑफ-रोड) के साथ आती है। इसमें 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 15.7 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *