नई Audi Q7 Signature Edition लॉन्च – स्टाइल, फीचर्स और कॉफी का शानदार कॉम्बो-

बड़े शहर, बड़े हाइवे, आटोमोबाइल दुनिया के किंग नाम से मशहूर, तरह -तरह के आधुनिक फीचर्स से लैस, अलग-अलग तरह के रंगों से लैस, हमेशा अलग-अलग वैरिएंट के साथ भारतीय बाजार में वर्चस्व जमाने वाली , अलग-अलग तरह के ड्राइव मोड की वजह से सबको लुभाने वाली Audi कार कंपनी ने अपने एक नई एडिशन Audi Q 7 Signature Edition को तहलका मचाते हुए  पांच अलग-अलग आकर्षक रंगों साखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, मिथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और समुराई ग्रे में लांच कर दिया गया है|

आइए हम सभी लोग बिल्कुल विस्तार से इसके सभी फीचर्स- इंटीरियर फीचर्स,एक्सटीरियर फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स,ड्राइव मोड , इसके इंजन, परफॉर्मेंस, बैटरी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं

Audi Q 7 Signature Edition का एस्प्रेसो मोबाइल सिस्टम

इस सिग्नेचर एडिशन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया एस्प्रेसो मोबाइल सिस्टम, जो यात्राओं के दौरान ताजा कॉफी बनाने की सुविधा देता है। भारत में यह फीचर किसी अन्य SUV में अब तक नहीं देखा गया है |

Audi Q7 Signature Edition की बाहरी डिजाइन और फीचर्स जो खींच लाए अपनी तरफ

 

SUV के बाहरी डिजाइन में ‘ऑडी फोर रिंग्स’ वेलकम LED लाइट्स दी गई हैं, जो रात के समय जमीन पर कंपनी का लोगो प्रोजेक्ट करती हैं। इसके अलावा डायनामिक व्हील हब कैप्स लगाए गए हैं, जिन पर ऑडी का लोगो चलते वक्त भी सीधा रहता है।

इस वैरिएंट में 20-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स के साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो SUV को और भी प्रीमियम लुक देते हैं। मेटलिक फिनिश कवर और स्टेनलेस स्टील पेडल कवर्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं।

SUV के एक्सटीरियर में नई LED हेडलाइट्स और OLED टेल लाइट्स दी गई हैं, जो अब चार अलग-अलग लाइट सिग्नेचर्स के साथ आती हैं। साथ ही, फंक्शनल एयर इनटेक्स और पियानो ब्लैक इन्सर्ट्स इसके डिजाइन को बोल्ड बनाते हैं |

Audi Q7 Signature Edition का इंटीरियर लुक जो अंदर बैठने पर बाहर न जाने दें

 

SUV के इंटीरियर में सात पैसेंजर सीटें दी गई हैं, जिसमें तीसरी पंक्ति की सीटें इलेक्ट्रिकली फोल्ड की जा सकती हैं। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कस्टमाइज होने वाला डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 19-स्पीकर वाला बैंग एंड ओलुफसन 3D साउंड सिस्टम दिया गया है।

ऑडी ने इसमें एडवांस फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल एम्बिएंट लाइटिंग, MMI नेविगेशन प्लस, वायरलेस चार्जिंग, फोन बॉक्स, 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट प्लस भी शामिल किए हैं। ऑडी डैशकैम से गाड़ी की सुरक्षा को और भी बेहतर बनाया गया है |

Audi Q7 Signature Edition का दमदार इंजन और अन्य ड्राइव फीचर्स

Q7 सिग्नेचर एडिशन में 3.0 लीटर का V6 TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 340 हॉर्सपावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल है, जिससे पावर के साथ-साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पावर को चारों पहियों में समान रूप से भेजता है |

Audi Q7 Signature Edition के बेहतरीन ड्राइव मोड और जबरदस्त परफार्मेंस –

SUV में सात ड्राइव मोड्स दिए गए हैं जिनमें ऑटो, कम्फर्ट, डायनामिक, एफिशिएंसी, ऑफ-रोड, ऑल-रोड और इंडिविजुअल शामिल हैं। ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है |

Audi Q7 Signature Edition के बेमिसाल सेफ्टी फीचर्स जो इसे अन्य SUV से साबित करती है बिल्कुल अलग

सुरक्षा के लिहाज से भी यह SUV बेहतरीन है। इसमें 8 एयरबैग्स, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन प्रोग्राम, एडैप्टिव विंडस्क्रीन वाइपर्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं |

Audi Q7 Signature Edition की एक्स शोरूम कीमत कितनी है  ?

Audi Q7 Signature Edition की एक्स शोरूम कीमत 99.81 लाख रुपए है|

अस्वीकरण

उपर्युक्त लेख में दी गई जानकारी विभिन्न आनलाइन स्रोतों से संग्रह की गई है,इसका केवल आम जनमानस को सामान्य जानकारी प्रदान करना है,पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत शोरूम से सम्पर्क करें|

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *