वी•श्री निवास IIAS के पहले भारतीय अध्यक्ष बने

नमस्कार दोस्तों,

करीब 100 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय ने किसी विदेशी को पराजित करके IIAS के प्रेसिडेंट का चुनाव जीता है, अब भारत की भूमि से वी• श्री निवास 2025-2028 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेस अर्थात IIAS के अध्यक्ष बन गए हैं,

किसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्षता संभालने वाले निवास जी पहले भारतीय बने चुके हैं|

आइए अब जानते हैं कि निवास जी का जन्म भारत में किस स्थान पर हुआ  ?

श्री निवास जी का जन्म 1 सितंबर 1966 को तेलंगाना राज्य में हुआ जब तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग नहीं था, निवास जी की माता जी अपने गांव की पहली महिला थीं जिन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की थी,जब श्री निवास जी की उम्र महज 22 वर्ष थी वो राजस्थान कैडर के 1989 बैच के IAS आफिसर बन चुके थे |

श्री निवास जी 2003 से 2006 के बीच IMF के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के एडवाइजर भी रह चुके हैं|

श्री निवास जी वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी रह चुके हैं|

दिसंबर 2014 में AIIMS दिल्ली के  डिप्टी डायरेक्टर भी बनाए गये , राजस्थान टैक्स बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं,

श्री निवास जी वर्तमान में वर्तमान में डिपार्टमेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म एवं पब्लिक ग्रीवेन्सेस के सेक्रेटरी हैं,

श्री निवास जी विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय के साथ काम कर चुके हैं, श्री निवास जी जब दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर थे,उस समय उन्होंने ने AIIMS प्रोजेक्ट लांच किया था,जिसके तहत उन्होंने ई-हास्पिटल  सिस्टम उन्होंने लागू किया था, जिसकी वजह से मरीजों को लंबी लाइनों में खड़ा होना नहीं पड़ता था, श्री निवास के पिता एन्टोमोलाजिस्ट थे, जो नेशनल मलेरिया इरैडिकेशन प्रोगाम के लिए काम किया करते थे,

एन्टोमोलाजिस्ट होने की वजह से उनके पिता हमेशा कीड़े मकोड़े पर रिसर्च किया करते थें, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार अरावू वैली के मलेरिया से जूझ रहे एक गांव में रहते थे,

श्री निवास जी की प्रारम्भिक शिक्षा वैदिक धर्म-गन्थो और संस्कृति धर्म ग्रंथों से हुई, कुछ समय के लिए वे अपने गांव के पंचायती स्कूल में भी अध्ययन किए थे|

हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के कालेज आफ टेक्नालॉजी से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में Btech और Mtech किया|

आखिरकार किसको हराकर श्री निवास जी IIAS के अध्यक्ष बने ?

श्री निवास जी आस्ट्रिया के कैंडिडेट को हराकर IIAS  के अध्यक्ष बने,3 जून को बेल्जियम के बूसेल्स में IIAS की एक्स्ट्राआर्डिनरी जनरल असेंबली मीटिंग हुई ,इसी दौरान यह चुनाव भी कराया गया जिसमें श्री निवास को 141 में से 87 वोट हासिल हुए, उनके सामने आस्ट्रिया के कैंडिडेट को सिर्फ 54 वोट ही मिल सके |

आइए अब जानते हैं कि IIAS क्या है ?

IIAS यानि कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेस का हेडक्वार्टर बेल्जियम के ब्रुसेल्स में स्थित है,यह एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जिसकी स्थापना 1930 में हुई थी,यह संस्था साइंस और टेक्नोलॉजी की मदद से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर करने के लिए काम करती है,

यह संस्था अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ,ट्रेनिंग और कॉन्फ्रेंस कराती है,

एडमिनिस्ट्रेटिव रिसर्च पब्लिश करती है, और देशों के बीच पब्लिक सर्विस इनोवेशन के जरिए सामंजस्य बिठाने में मदद करती है |

 

 

 

 

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *