MG5 2026: 7 लाख में लग्जरी फीचर्स वाली सेडान, डिजाइन और पावर में सबको पछाड़ेगी

भारत में जहां सेडान सेगमेंट में बड़े बदलाव आ रहे हैं, वहीं MG मोटर की नई MG5 2026 Sedan कम कीमत में लग्जरी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ एंट्री करने को तैयार है। इसकी कीमत करीब ₹7.1 लाख से शुरू होगी, जो बजट सेगमेंट में इसे बेहद खास बनाती है।

क्यों है यह MG5 2026 खास?

  • कीमत: चीन में CNY 59,900 (लगभग ₹7.1 लाख) से लेकर CNY 69,900 (लगभग ₹8.3 लाख) तक।

  • कलर ऑप्शन: नए मॉडल में ऑरेंज शेड, ग्रे, व्हाइट और रेड कलर शामिल किए गए हैं।

  • लंबाई: 4,715 mm | चौड़ाई: 1,842 mm | ऊंचाई: 1,480 mm | व्हीलबेस: 2,680 mm।

  • 65% हाई-स्ट्रेंथ स्टील, 6 एयरबैग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस।

  • डिजाइन में अग्रेसिव और मस्कुलर लुक के साथ स्टाइलिश फास्टबैक सिल्हूट।

  • फ्रंट में पोलिगोनल ग्रिल, स्लिक LED हेडलाइट्स, C-शेप एलिमेंट्स, स्पोर्टी बम्पर और स्प्लिटर दिया गया है।

  • पीछे की ओर ड्यूल एग्जॉस्ट, स्पोर्टी बम्पर और LED टेल लाइट्स आकर्षण बढ़ाते हैं

  • पावरफुल इंजन ऑप्शंस

    MG5 2026 में दो इंजन विकल्प मिलते हैं:

    • 1.5L पेट्रोल इंजन (CVT): 127 bhp पावर, 158 Nm टॉर्क, टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा, माइलेज 15.67 किमी/लीटर।

    • 1.5T टर्बो इंजन (7-स्पीड DCT): 178 bhp पावर, 285 Nm टॉर्क, टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा, 0-100 किमी/घंटा 6.9 सेकंड में, माइलेज 15.5 किमी/लीटर

    • इंटीरियर में लग्जरी का अनुभव

    • इस सेडान में 12.3 इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नया ऑरेंज/ब्लैक थीम के साथ लेदरेट और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री इसका प्रीमियम अहसास बढ़ाता है |

    • भारत में MG5 2026 की संभावनाएं

      भारत में D1 सेगमेंट की सेडान जैसे टोयोटा कोरोला, होंडा सिविक और स्कोडा ऑक्टाविया धीरे-धीरे बाजार से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में MG5 2026 सेडान अपने प्राइस, डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण युवाओं और परिवारों के लिए शानदार विकल्प बन सकती है।

      यदि आप 7-8 लाख में एक लग्जरी डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और दमदार इंजन वाली कार लेने का सोच रहे हैं, तो MG5 2026 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है।

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   
                    Instagram Group                             Join Now            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *